Farrukhabad Crime : बारात में हुआ विवाद, घराती और बारातियों में चले लाठी-डंडे, मची भगदड़, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बारात में हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे।

फर्रुखाबाद में शहर के मोहल्ला कादरीगेट के पास एक स्कूल में हुए विवाद के बाद घराती और बारातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे बारात में भगदड़ मच गई। दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बरात में दो लोगों में विवाद होने से लाठीडंडा चलने लगे। इससे बराती और घराती आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने से चार लोग घायल हो गए। बधू के पिता ने बीच बचाव कर विवाद करने वालों की पहचान लिया। वह मोहल्ले के ही रहने वाले थे।  वह मौमा पाकर वहां से भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और बराती और घरातियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शादी कार्यक्रम संपन्न कराया गया। बहू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

कादरीगेट थाना क्षेत्र के रामलीला गड्ढा निवासी राजू कठेरिया की पुत्री रोशनी की शादी सलमापुर जरारी निवासी रवीश के साथ तय हुई थी। चार मई को कादरीगेट के पास स्थित एक स्कूल में शादी समारोह कार्यक्रम था। जिसमें खाना चल रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों में गाली गलौज होने लगा। देखते ही देखते कुर्सी चलने के साथ लाठीडंडा चलने लगे। इससे बराती और घराती में भी मारपीट शुरू होने से भगदड़ मच गई। खाने की थाली उठाकर फेंकी जाने लगी।

मारपीट में वर पक्ष से राहुल कठेरिया उसका पिता रजनेश कठेरिया घायल हो गए। कन्या पक्ष से नन्हीदेवी व प्रियांशी घायल हो गई। वहां चीख पुकार मचने लगी। रोशनी के पिता राजू ने देखा की मोहल्ले के लोगों ने मारपीट शुरू कर बरात में विवाद करा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कादरीगेट थाना प्रभारी राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को समझाकर शांत किया। इसी बीच झगड़ा करने वाले वहां से भाग गए। विवाद शांत होने के बाद बरातियों ने भोजन किया और शादी संपन्न हुई।

राजू कठेरिया की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के रहने वाले निक्की, सुमेश, राधेश्याम, सुमित उर्फ डाकू, सोनू और गोल्डी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि बरात में खाना चल रहा था। तभी आरोपी आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठीडंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे बरात में भगदड़ मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। जिनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार