बांदा : सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष समेत डेढ़ सौ लोग भाजपा में शामिल
बांदा, अमृत विचार। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू की अगुवाई में तकरीबन डेढ़ सैकड़ा लोगों ने सपा व बसपा का साथ छोड़कर भाजपा का भगवा ओढ़ लिया। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के समक्ष सदस्यता ग्रहण की और भाजपा का पटका ओढ़कर जय श्रीराम के नारे लगाए।
भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा पप्पू मिश्रा की अगुवाई में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष सपा प्रबुद्ध सभा लवकेश त्रिपाठी, लोहिया वाहनी जिला सचिव लवलेश गुप्ता, जिला सचिव प्रबुद्धसभा अमित त्रिपाठी, कामता त्रिपाठी, बसपा से बिसंडा नपं सभासद विष्णुपाल सिंह, बसपा नेता पंकज बाजपेयी, महेश पाल कच्छू, मुकेश साहू, गौरव त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, अभय सेन, दिनेश सेन बच्चू प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा, जय प्रकाश त्रिवेदी, राम सिंह, लव तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, आशीष याज्ञिक, सतीश कुमार, विजय पाल समेत डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने जलशक्ति मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा के साथ काम करते हुए संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया। कहा कि सपा में सवर्णों का हित कतई संभव नहीं है। सपा में सवर्ण बिरादरी के लोगों को केवल शोषण का शिकार बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें : मतदान के दौरान धांधली, मतदाताओं को धमकाया गया : सपा
