मेरठ: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व मंत्री को किया नजर बंद, पुलिस से तीखी नोक झोंक

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

मेरठ, अमृत विचार। निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को संपन्न होना है। दूसरे चरण के मतदान में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार से रैलियां शुरू कर दी। शुक्रवार को मेरठ में मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के कार्यक्रम में वह पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रैली में आने की जानकारी मिलने पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के लिए सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनके घर पर नजर बंद कर दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री व कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का कहना है कि वह समाज के लोगों को संविधान के मानक अनुसार न्याय दिलाने को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। बताया कि कश्यप व कई अन्य गोत्र को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है।

जबकि, उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिलना चाहिए। उन्होंने इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। बताया कि वह शांति पूर्वक राज्यपाल के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे। परंतु, रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें व कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

घर पर नजरबंद किए जाने के कारण कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। सुधाकर सिंह कश्यप की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परंतु, पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र की हत्या है। सभी को अपनी बात कहने और समस्या रखने का अधिकार है। लेकिन, जनता की भलाई के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में भाग लेने धनखड़ लंदन रवाना 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति