Auraiya Accident : वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, अगर पिता का मान लेते कहना तो नहीं होती घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत।

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे वह दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

अजीतमल निवासी नवनीत गुप्ता अपनी पत्नी अंजली गुप्ता के साथ स्कूटी से औरैया रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे रोड करमपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल में मृतक के परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।  

अगर पिता का मान लेते कहना तो नहीं होती घटना 

मृतका के पिता भगवानदास गुप्ता ने रोते हुए बताया कि उसने अपने पुत्र नवनीत को गुरुवार को घर जाने से इंकार किया था। उसकी बहन किरन के पति का अप्रैल में कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसे ढांढस बंधाने के लिए पति-पत्नी घर आए हुए थे। मृतक के पिता ने बताया कि अगर वह उनका कहना मान लेते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

संबंधित समाचार