प्रयागराज : गंगा में स्नान करने गए दो किशोरों की नदी में डूबने से हुई मौत
अमृत विचार, प्रयागराज । गुरुवार की देर शाम गंगा स्नान करने के बाद रसूलाबाद घाट पहुंचे दो किशोर नदी में डूब गए। जहां शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों कि मदद से शवो की तलाश शुरु कर दी गई। फ़िलहाल दोनों का शव नहीं मिल सका।
बतादें कि की शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज के बर्तन वाली गली निवासी प्रियांशु (14) पुत्र मलखान और कृष्णा (15) नामक दोनों किशोर गंगा स्नान के लिए रसूलाबाद घाट गए थे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों किशोर गहरे पानी में समा गए। गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं। पांच किमी के दायरे में जाल डालकर दोनों किशोरों को ढूंढा गया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : निशान में शामिल होने जा रहे दम्पत्ति को नगर निगम वाहन ने रौंदा, दम्पत्ति की मौके पर ही हुई मौत
