लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का शुक्रवार को एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले के ग्राम सफीपुर पोस्ट खेतासराय के मूल निवासी आर पी यादव योग्य, अनुभवी, विद्वान, विधि के ज्ञाता ,व्यवहार कुशल थे। उन्होने विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित किया था।

जौनपुर जिले के अधिवक्ता वी आर यादव ने बताया कि पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह आदि गंगा गोमती के पावन तट सुतौली ( खुटहन) जौनपुर घाट पर पूर्व नागरिक सम्मान के साथ होगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक को पीटने के मामले में पूर्व पर्षाद पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार