गरमपानी: दो वर्षों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ज्योग्याड़ी गांव के वासिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव के समीप लगे हैंडपंप भी कई समय से खराब

दूर दराज से सिर पर पानी ढोना बनी मजबूरी ग्राम प्रधान ने दी ग्रामीणों को साथ लेकल तहसील मुख्यालय धरने की चेतावनी 

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में पेयजल संकट सिर चढ़कर बोल रहा है‌। ग्राम पंचायत ज्योग्याड़ी में दो वर्षों से लगभग पंद्रह से ज्यादा परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

गांव के समीप लगे दो हैंडपंप भी खराब है। मजबूरी में ग्रामीणों को दूर दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान शीला देवी ने भी अधिकारियों पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर तहसील मुख्यालय में धरना शुरू किया जाएगा।

बेतालघाट ब्लॉक के ज्योग्याड़ी गांव का कोई सुधलेवा नहीं है। पिछले दो वर्षों से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से लगभग पंद्रह से ज्यादा परिवार परेशान हैं। कई बार व्यवस्था दुरुस्त करने को अधिकारियों व नेताओं से गुहार लगाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ज्योग्याड़ी व फल्याड़ी क्षेत्र के समीप लगे हैंडपंप भी एक महिने से भी अधिक समय से खराब है।

पेयजल संकट से परेशान गांव के वासिंदे दूरदराज से सिर पर पानी ढोकर घर तक पहुंचाने को मजबूर हो चुके हैं। विभागीय उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान शीला देवी, हरीश गिरी, बसंत सिंह, बहादुर सिंह, भुपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि अधिकारी अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय में धरना शुरु किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म