अमरोहा : 24 घंटे में ही उजड़ा नवविवाहिता का सिंदूर, बंदर भगाने के बहाने गया दूल्हा फंदे पर लटका मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिगरिया नादिर शाह की घटना, परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार

अमरोहा, अमृत विचार। जनपद संभल के गांव चाऊपुर से बड़े अरमान और खुशी के साथ दुल्हन विदा होकर अपने पति के साथ शुक्रवार को ससुराल तिगरिया नादिर शाह गांव पहुंची। ससुराल में अभी सही तरह से लोगों से जान पहचान भी नहीं हो पाई कि 24 घंटे में उसका सिंदूर उजड़ गया। रात में ही दुल्हन से बंदर भगाने के बहाने गया दूल्हा जंगल में फंदे पर लटक मिला। पति को खोने के बाद नवविवाहिता रोते-रोते बेहोश हो गई। हालांकि परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
  
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात गुरुवार शाम सम्भल जनपद के बवराला थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर गई थी। गांव में बरात धूमधाम से चढ़ी। शुक्रवार दोपहर को बरात दुल्हन को विदा कराकर लौट आई। बाद में परिवार की महिलाओं ने विधिवत तरीके पूजा अर्चना की। रात में लगभग 12 बजे दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में थे। बताया गया है कि दूल्हा दुल्हन से पानी पीने व बंदरों को भगाने के बहाने कमरे से बाहर निकल गया। सुबह होने पर दुल्हन ने ससुराल वालों को रात के घटनाक्रम की जानकारी दी। 

उसने बताया कि उसका पति कहीं चला गया है। इसके बाद परिजन दूल्हे की तलाश करते हुए अपने खेत पर पहुंचे तो वह खेत पर बने टांड की लकड़ी पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा। देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। दूल्हे के आत्मघाती कदम से परिजन सहित ग्रामीण हैरान रह गए। कुछ देर में ही दुल्हन का सिंदूर उजड़ गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। 

ये भी पढे़ें:- अमरोहा : सभासद प्रत्याशी की हत्या में एसडीएम के अर्दली सहित चार पर रिपोर्ट, परिजनों ने कोतवाल का किया घेराव

संबंधित समाचार