Pilibhit: भाजपा सभासद प्रत्याशी को BJP नेता के ट्रक ने मारी टक्कर, हंगामा
सुनगढ़ी थाने में भी प्रत्याशी को धमकाने के लगे आरोप
पीलीभीत, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव के बीच सभासद प्रत्याशी के हादसे में घायल होने के बाद हंगामा हो गया। टक्कर मारने वाला ट्रक भाजपा नेता का ही निकला। उसके बाद आरोप है कि सुनगढ़ी थाने में ही मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
शहर के मोहत्सिम खा मोहल्ले के निवासी पुष्पा उपाध्याय भाजपा की सभासद प्रत्याशी पुष्पा उपाध्याय वार्ड नंबर २६ में चुनाव लड़ रहीं है। वार्ड के ही एक भाजपा नेता की मां के कुछ कागजात नगर पालिका से बनने थे। उसे ही लेने के लिए वह नगर पालिका अपने भतीजे अभिषेक के साथ गई थी।
बाइक से जाते वक्त एक ट्रक पीछा करते हुए आया और उन्हें टक्कर मार दी। जिसमे वह घायल हो गईं। वह ट्रक भाजपा के ही एक नेता का निकला। आरोप है कि चालक ने सभासद प्रत्याशी के भतीजे की गर्दन दबा दी। पुलिस दोनो को लेकर थाने आ गई। उसके बाद थाने में भी भाजपा के नेता पहुंचे और आरोप है कि धमकाया। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- मैं पीलीभीत की बेटी...आप सब मेरा परिवार, चहुंओर कराऊंगी विकास: आस्था अग्रवाल
