किच्छा: दिन-दहाड़े कम्युनिकेशन की दुकान से उड़ाया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर के दीनदयाल चौक स्थित राज कम्युनिकेशन दुकान के बाहर रखे काउंटर से अज्ञात चोरों ने चुराया हजारों का माल। वार्ड 16 निवासी दुकान स्वामी प्रणाम सिंह गंभीर ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर पुराने मोबाइल रिपेयर करने के लिए काउंटर रखा गया है, जिसमें करीब 7000 कीमत के पुराने मोबाइल रखे हुए थे।WhatsApp Image 2023-05-07 at 1.42.31 PM (1) 

उन्होंने बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने काउंटर का ताला तोड़कर 7000 कीमत के पुराने मोबाइल तथा 2000 रुपए  कीमत का एक कूलर चुरा लिया। दुकान स्वामी ने चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

घटना की सूचना के बाद व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन से घटना का खुलासा करने की मांग उठाई है। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस  टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार