UP Nikay Chunav 2023 : Banda में 9 मई को जीआईसी मैदान में गरजेंगे CM Yogi, अधिकारियों ने सभास्थल का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में 9 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ 9 मई को जीआईसी मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं, सभास्थल की तैयारियों को लेकर विधायक सदर के साथ डीएम, एसपी ने सभास्थल का जायजा लिया।

बांदा, अमृत विचार। जनपद की दो नगर पालिका और आधा दर्जन नगर पंचायतों के चुनाव की सरगर्मियों के बीच अब स्टार प्रचारकों की आमद शुरू हो गई है। सत्ताधारी भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में जहां शनिवार को प्रदेश के केबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने बबेरू, अतर्रा व ओरन में जनसभा की हैं, वहीं आगामी 9 मई को भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बांदा पहुंच रहे हैं।

वह शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा के माध्यम से जिले के सभी नगर निकायों के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। तैयारियों को लेकर विधायक सदर के साथ डीएम, एसपी ने सभास्थल का जायजा लिया।

_ बांदा डीएम

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने कार्यक्रम जारी करके बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 1 बजकर 15 मिनट पर पं.जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड में उतरेगा। यहां से उनका काफिला राजकीय इंटर कॉलेज जनसभा स्थल पहुंचेगा जहां भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन जनता जनार्दन को संबोधित करेंगे। अपराह्न 2 बजे वह राजकीय हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिये प्रस्थान करेंगे।

तकरीबन आधा घंटे की जनसभा में वे जनता जनार्दन से बांदा व अतर्रा नगर पालिका परिषद समेत नगर पंचायत मटौध, तिन्दवारी, बिसण्डा, बबेरू, नरैनी, व नगर पंचायत ओरन के भाजपा चेयरमैन पद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

जीआईसी मैदान का किया दौरा 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ,जिलाध्यक्ष संजय सिंह,जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पुष्कर द्विवेदी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी,एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह ने जनसभा स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विधायक ने की जीआईसी मैदान पहुंचने की अपील 

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनने और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की है। कहा है कि जनपद के लोग अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ के उद्गारों को सुनें और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करके जीत दिलाने का काम करें।

संबंधित समाचार