हल्द्वानी: पुलिस ने 106 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑपरेशन मुक्ति " भिक्षा नही शिक्षा दें"  अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने 106 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। 
 

थाना स्तर पर गठित अलग-अलग टीमों ने अभियान का दूसरा चरण जोर-शोर से चलाया। जिसके तहत पूरे जिले में 106 बच्चों को न सिर्फ चिह्नित किया गया, बल्कि उनका स्कूल में दाखिला भी कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मैमोरियल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. लीलाधर भट्ट, धरोहर बाल संस्था व अन्य समाजसेवियों द्वारा स्कूलों में दाखिल कराए गए बच्चों को स्टेशनरी, यूनिफार्म, स्कूल बैग, टिफिन, वॉटर बॉटल आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऑपरेशन मुक्ति टीम एएचटीयू प्रभारी ललिता पाण्डेय, एसआई गुरविन्दर कौर, हे.का. रेखा अधिकारी, आनन्दी सती, कां. हरजीत सिंह, किशन सिंह, मोहन किरोला, ममता कश्यप, बीना त्रिकोटी, दीपा सामन्त थे। 

संबंधित समाचार