Nagar Nikay Chunav 2023 : बस्ती में रविवार को डिप्टी सीएम ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित
अमृत विचार, बस्ती । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार ने गुंडाराज को जन्म दिया और भाजपा ने इसे खत्म किया। प्रदेश के अधिकतर गुंडे-माफिया मारे गए या जेल में है। पूरे प्रदेश को योगी सरकार ने भयमुक्त किया है।
यूपी नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होना है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या राम मन्दिर का बखान और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार ने चौतरफा विकास कराया है। आम लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। सभी क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। यह सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी। बाकी के विकास कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने डिप्टी सीएम को भरोसा देते हुए कहा कि बस्ती नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सभी सीटों पर भाजपा कमल खिलाएगी। प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है जिसकी वजह से डबल इंजन की सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है।
सम्मेलन का संचालन भावेश पांडेय ने किया। सम्मेलन में प्रत्याशी सीमा खरे, भाजपा नेता अनूप खरे, प्रमोद पांडेय, दिलीप पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, भानु प्रकाश मिश्रा, पंकज शुक्ला, सुधाकर पांडेय, अवनीश सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, सूरज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, अभिनव उपाध्याय, सचिन सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिंह भोलू, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : संतों के साथ आज 45 मिनट तक बैठक करेंगे सीएम योगी
