Viral News: 18 साल पहले ऐसे किया था अपने प्यार का इजहार, अब पत्नी के हाथ लगा लव लेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी किसी वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं तो कभी वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्रेमपत्र वायरल हो रहा है जो करीब 18 साल पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला के हाथ 18 साल पुराना हाथ से लिखा लव लेटर लगा है, उसे उसके पति ने लिखा था, जिसे महिला ने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

जब कोई प्यार का इजहार करता है तो उसे शब्दों में पिरोकर और कागज पर लिख कर बताना बड़ा ही खूबसूरत लगता है। कुछ ऐसा ही 18 साल पुराने इस लव लेटर में लिखा है। कॉलेज के दिनों में अपनी गर्लफ्रेंड को लिखा गया ये लव लेटर एक बार फिर सामने आ गया है। बता दें साई स्वरूपा के ट्विटर अकाउंट से इस लेटर की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसे कैप्शन देते हुए लिखा है, 'कल कुछ पुरानी चीजें साफ कर रही थी, जब मैंने कुछ पुराने हाथ से लिखे लेटर को फिर से खोजा, जो मिस्टर अय्यर ने मुझे 18.5 साल पहले लिखे थे, लेकिन अपनी प्रेमिका को पत्रों में विस्तृत रेखाचित्रों के साथ लैब प्रयोगों के बारे में कौन लिखता है? हां, मैंने इस आदमी को हां कहा।' बता दें इस प्रेमपत्र में लैब के प्रयोग का डायग्राम बना दिखाई दे रहा है। ट्विटर पर लोग इसे अपने प्यार का इजहार करने का बेहतरीन तरीका बता रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Photos: महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में Sonam Kapoor ने दी स्पीच, बोलीं- 'हमारा प्रत्येक देश खास...'

 

संबंधित समाचार