लंदन में Charles III की ताजपोशी के दिन राजशाही विरोधी 64 लोग गिरफ्तार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में छह मई को चार्ल्स (तृतीय) के ताजपोशी के दौरान राजशाही विरोधी कम से कम 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि समारोह के दौरान 50 से ज्यादा राजशाही विरोधी लोगों को हिरासत में लिया गया। 

पुलिस के बयान में कहा गया है कि मध्य लंदन में समारोह के लिए पुलिस अभियान के हिस्से के रूप में छह मई शनिवार को शांति भंग करने और सार्वजनिक उपद्रव करने की साजिश सहित विभिन्न अपराधों में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से चार पर अपराधों के लिए अदालती सुनवाई की तारीखें पहले से ही निर्धारित हैं। कई लोगों की बिना किसी कार्रवाई के जमानत मंजूर कर ली गई या रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स (तृतीय) को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक औपचारिक ताजपोशी समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया गया।

 ताजपोशी राजशाही विरोध और ब्रिटेन में रहने की लागत के संकट के बीच हुआ। द गार्जियन ने शनिवार को बताया कि ताजपोशी का विरोध करने के लिए ट्राफलगर चौक पर मध्य लंदन में लगभग 2,000 राजशाही विरोधी लोग एकत्र हुए।

ये भी पढ़ें:- दुनियाभर में सबसे अधिक फांसी देने वाले देशों में शामिल हुआ ईरान, ईशनिंदा के मामले में दो लोगों को दी गई फांसी

संबंधित समाचार