रामनगर: पालिका के सीमा विस्तार पर लोगों ने उठाये सवाल
रामनगर, अमृत विचार। नगर पालिका की सीमा से सटे आदर्श नगर ,कॉर्बेट नगर , शक्तिनगर ,शंकरपुर भूल ,शंकरपुर खजांची, पुछडी को शामिल न किए जाने पर लोगो ने शासन प्रशासन की मंशा पर ही सवाल खड़े करते हुए अपना रोष ब्यक्त किया। नागरिकों की जन सभा मे तय किया गया कि 12 मई शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजा जाएगा।
नूरा चौराहा आदर्श नगर रामनगर में इश्तहाक अहमद की अध्यक्षता असलम सिद्दीकी के संचालन में संपन्न सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रूहेला, कांग्रेस नेता ताइफ खान, सामाजिक कार्यकर्ता पीसी जोशी , नगर पालिका सभासद मोहम्मद उस्मान ने नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव में इन क्षेत्रों को सीमा विस्तार प्रस्ताव में शामिल न करने पर शासन प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए।
वक्ताओं का कहना था कि इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से नगर पालिका में सम्मिलित करने की मांग करते रहे हैं इससे पूर्व श्मशान घाट को भी नगर पालिका सीमा के अंतर्गत शामिल कर दिया गया । वक्ताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में घनी आबादी है तथा इन कॉलोनियों का पूरी तरह से शहरीकरण हो चुका है उसके बावजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी महोदय ने इन क्षेत्रों को नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल नहीं किया गया तथा उन क्षेत्रों को शामिल किया गया है जो विरोध कर रहे हैं तथा नगर पालिका में सम्मिलित नहीं होना चाहते है।
बैठक में सर्वसम्मति से 12 मई शुक्रवार को इन क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर शासन प्रशासन को इन क्षेत्रों को शामिल करने की मांग को लेकर हस्ताक्षरित ज्ञापन देंगें। यदि जरूरत पड़ी तो जनआंदोलन करने से भी परहेज नही किया जाएगा। सभा के दौरान नफीस अहमद , अकरम , सरफराज, आबिद हुसैन, नाजिम , इक्तहाक हुसैन, जाकिर हुसैन, शकील अहमद,प्रभात ध्यानी, ताइफ खान, पी.सी. जोशी, रोहित रुहेला, मौहम्मद उसमान , जावेद खान, लालता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
