बरेली: अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस, होगी प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंतिम दिन भी जारी रही मनमानी, 30 मतदान कार्मिक और रहे गैरहाजिर

बरेली, अमृत विचार : नगर निकाय चुनाव का राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हो गया। हालांकि अंतिम दिन भी 30 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी का धुआंधार प्रचार, ऐतिहासिक जीत का दावा

राजकीय इंटर कॉलेज में 30 अप्रैल से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा था। ट्रेनिंग के पहले दिन से कार्मिकों के गैरहाजिर रहने का सिलसिला अंतिम दिन जारी रहा। सोमवार को पहली पाली में 18 और दूसरी पाली में 12 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। अंतिम दिन मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण में मौजूद रहे 806 पीठासीन, मतदान अधिकारियों को ईवीएम, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की ट्रेनिंग दी गई है।

सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक सोमारू प्रधान ने बताया कि गैरहाजिर रहे कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने की दिशा में मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक यह रहे अनुपस्थित: चुनाव कराने के लिए शुरू हुए प्रशिक्षण में 30 अप्रैल से 8 मई तक नौ दिनों में 480 मतदान कार्मिक गैर हाजिर रहे हैं। 30 अप्रैल को 74, 1 मई को 59, 2 को 65, 3 को 62, 4 को 48, 5 को 63, 6 को 34, 7 को 45, 8 को 30 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे।

नौ दिनों में 8638 को दिया गया चुनाव प्रशिक्षण: नौ दिनों में 8638 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। 30 अप्रैल को 1226, 1 मई को 981, 2 को 703, 3 को 1138, 4 को 1152, 5 को 1112, 6 को 765, 7 को 755 और 8 मई को 806 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: पत्नी को दवाई नहीं दिलाई तो 'साले ने जीजा को मारा उस्तरा'

संबंधित समाचार