लखनऊ : नवाचार और उद्यमिता का हब बनेगा उत्तर प्रदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । प्रदेश में इनोवशन और स्टार्टअप की संस्कृति विकसित करने के सरकार के इरादे को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पंख लगा रहा है। विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से लगातार प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सहयोग दिया जा रहा है। इस कार्य को और भी बेहतर करने के उदेश्य से इनोवेशन हब की टीम सहित प्रदेश के आरईसी के इन्क्युबेशन सेंटर के मैनेजटर की टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गयी है। टीम गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर विभिन्न संस्थानों पर जाएगी। इस दौरान वहां स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए चल रही योजनाओं को समझेगी। साथ ही वहां पर जमीनी स्तर पर किस तरह स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है इसका भी अध्ययन करेगी।

कुलपति आलोक कुमार राय ने बताया कि डॉ. अनुज शर्मा की अगुवाई में टीम सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंची। यहां टीम ने पहले दिन आई हब गुजरात गयी। यहां नवाचार और उद्यमिता के लिए बनी नीतियों को समझा। आई हब के सीईओ हिरनमय महंता ने टीम को बताया कि पूरे गुजरात में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को बनाने के लिए माइंड टू मार्केट के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। एकेटीयू की टीम में इन्नोवेशन हब हेड महीप सिंह मैनेजर वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना सहित अन्य लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : मेगा ट्रेंड्स ने दिया ब्लेज विलो को मात, पहुँचा सेमीफाइनल में..

संबंधित समाचार