लखनऊ: मकान बेचने का झांसा देकर हड़पे 8 लाख, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ अमृत विचार। महानगर कोतवाली थानाक्षेत्र अन्तर्गत रहीमनगर में एक किराएदार ने खुद को मालिक बता अवैध तरीके से मकान को 10 लाख रुपये में बेच दिया। एडवांस के तौर किराएदार ने खरीदार से आठ लाख रुपये ले लिए। खरीदार को किराएदार की सच्चाई पता चली तो उसने महानगर कोतवाली में उसके खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रहीमनगर निवासिनी बबिता एक मकान खरीदना चाहती थी। इस दौरान उनकी मुलाकात पूर्व परिचित सईद अहमद से हुई। उस वक्त परिचित ने बताया कि वह अपना आधा मकान बेचना चाह रहा हैं। मकान के खरीद-फरोख्त का सौदा 10 लाख रुपये तय हुआ। इसके बाद बबिता ने सईद को आठ लाख रुपये बतौर एडवांस में दिए और शेष दो लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई। 

तय समय पर बबिता ने सईद से रजिस्ट्री के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच बबिता को जानकारी हुई कि सईद ने जिस मकान का सौदा किया है वह किराए का है। मकान मालिक भगवती प्रसाद की मौत हो गई है और यह मकान बैंक ऑफ इंडिया में बंधक है। वर्ष 2007 से सईद इस मकान में सपरिवार रहता है। वह स्वयं को मकान मालिक बताता है। इसके बाद बबिता ने सईद से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : जीरो वेस्ट बड़ा मंगल मनाने के लिए 497 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार