परिसीमन में शामिल नए गांवों का होगा चौमुखी विकास : राशिद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद राशिद का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने परिसीमन के बाद पंचायत में शामिल सभी गांवों के प्राथमिकता के आधार पर चौमुखी विकास का ऐलान किया। 
  
उन्होंने कहा कि जनता ने पुनः आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान किया तो भदरसा नगर की तरह नए परिसीमन में शामिल दसों ग्राम पंचायतों का सर्वागीण विकास किया जाएगा। राशिद  ने नए परिसीमन में शामिल गांवों अब वार्डों दोस्तपुर, मिर्जापुर निमोली, कैलकेशवपुर, पिपरा ताल, नैपुरा, नन्दीग्राम समेत विबियापुर और कल्याण भदरसा में घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। संपर्क के दौरान उन्होंने कहा जिस प्रकार भदरसा कस्बे में समग्र विकास किया गया है उसी तरह नगर पंचायत में नए परिसीमन में शामिल गांव का भी विकास किया जाएगा। 

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं ने भी मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी को जिताने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव व मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद ने भदरसा कस्बा, पिपरी, में जनसंपर्क किया। पूर्व विधायक आनंद सेन, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने भी विभिन्न वार्डों और बाजार में जाकर मतदाताओं से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

ये भी पढ़ें - ज्येष्ठ का पहला मंगल: हनुमंत लला के दरबार में भक्तों की कतार    

संबंधित समाचार