विस्थापित दुकानदारों को एक माह में दिलाऊंगा अनुबंध पत्र : शरद बाबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतदाताओं को वितरण किया 25 मुद्दों वाला घोषणा पत्र 

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर नगर निगम महापौर पद के लिए मैदान में अपनी पत्नी अनीता को उतारे शरद पाठक बाबा का चुनावी जनसम्पर्क परवान चढ़ गया है। 
  
मंगलवार को जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि रोड चौड़ीकरण में प्रभावित सभी दुकानदारों के लिए सबसे पहले काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आशीर्वाद मिला तो विस्थापित दुकानदारों को एक माह के भीतर नई दुकानों के आवंटन का अनुबंध पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा सभी कच्चे रास्तों और गलियों में इंटरलॉकिंग के जरिए पक्का रास्ता किया जायेगा, पक्की नालियां और स्ट्रीट लाइटें लगवाकर वार्ड की वर्तमान स्थिति में सुधार किया जायेगा। 

उन्होंने चुनाव चिन्ह शंख से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक के पक्ष में पत्रक भी वितरण किया। जिसमें जलभराव मुक्त अयोध्या, हाउस टैक्स माफ, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, आधुनिक व निशुल्क बारातघर, गौशाला में सुधार जैसे 25 मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को अयोध्या महानगर क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव वार्ड, राम मनोहर लोहिया वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर आगामी 11 मई को ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर परिवर्तन का शंखनाद करने की अपील भी की। इस मौके पर भारी संख्या में समर्थक और हित मित्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -परिसीमन में शामिल नए गांवों का होगा चौमुखी विकास : राशिद    

संबंधित समाचार