गरमपानी: हल्दी व अदरक का बीज उपलब्ध न कराए जाने से किसान मायूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों का कोई सुधलेवा नहीं है। मौसम व आपदा की मार झेल रहे धरतीपुत्र विभागीय उपेक्षा का भी दंश झेल रहे हैं। हल्दी व अदरक की बुआई का समय होने के बावजूद किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने किसानों को समय रहते बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है।

पहाड़ के किसान लंबे समय से लगातार नुकसान का सामना करने को मजबूर हैं। कभी बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि नुकसान पहुंचा रही है तो जंगली जानवर उपज को बर्बाद कर दे रहे हैं। वहीं अब विभागीय उपेक्षा भी किसानों पर भारी पड़ने लगी है। गांवों में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक हल्दी व अदरक की बुआई का समय होता है पर अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिस कारण बुआई नहीं हो सकी हैं।

लगातार गुहार लगाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान शेखर दानी, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह आदि के अनुसार बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के किसानों को मांग के बावजूद बीज उपलब्ध न कराया जाना निंदनीय है‌। लोगों ने जल्द बीज उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है चेताया है कि यदि जल्द बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो फिर किसानों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा