रामनगर: गिरिजा मन्दिर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पलटा, 22 घायलों में 3 की हालत गंभीर    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तरप्रदेश के जनपद  रामपुर के टांडा डढ़ियाल से गिरिजा मंदिर में दर्शनों के लिए आ रहे यात्रियों से भरा छोटा वाहन पलटने से लगभग 22 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमे से 3 को गम्भीर हालात में रैफर किया गया है। 4 लोगो को अस्पताल में एडमिट किया है शेष   को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी।

रामनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर माता गर्जिया देवी मंदिर दर्शन के लिए जा श्रद्धालु से भरे छोटा हाथी रहे गिरिजा मन्दिर  जाते समय अनियंत्रित होकर ग्राम लदुआ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। दुर्घटना होते ही पर ही पलट गया  वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े चले आए उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही सभी घायलों को 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया घटना।  जानकारी मिलते ही विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी एवं नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में घायलों से उनका हालचाल जाना।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं घटना के संबंध में अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि अस्पताल में इस दुर्घटना में घायल 22 मरीज आए थे जिसमें एक बच्चा व दो अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया तथा चार मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है बाकी मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बताया जाता है कि  कि वाहन चला रहा चालक हिमांशु इस घटना में घायल है जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है । वह भी दुर्घटना में घायल हुआ है। दुर्घटना में बेशक यात्री घायल हुए है। यदि लदुवा चौड़ से आगे गिरिजा देवी को जाने वाले बड़े पुल के पास यह घटना होती तो बड़ा हादसा होने में देर नही लगती।

संबंधित समाचार