UP Nikay Chunav 2023 : Auraiya में शाम पांच बजते ही थम गया चुनाव प्रचार, प्रशासन रहा अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 औरैया में शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार थम गया।

UP Nikay Chunav 2023 औरैया में शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार थम गया। प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन दावेदारों ने ताकत झोंकी। अंतिम दिन भाजपा, सपा व निर्दलीय प्रत्याशी ने जुलूस निकाला। वहीं, प्रशासन अलर्ट रहा।

औरैया, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 नगर निकाय चुनाव अंतिम दौर पर है। शाम पांच बजे से पहले भाजपा, सपा व निर्दलीय प्रत्याषियों ने विषाल जुलूस निकाल कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार रुकने के अंतिम दिन दावेदारों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। उधर, किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर प्रशसन अलर्ट मोड पर रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स सतर्क नजर आई। जुलूस निकलने से यातायात भी प्रभावित रहा। 

मंगलवार को सबसे पहले शहर के ईषा वाटिका गेस्ट हाउस से निर्दलीय प्रत्याषी लालजी शुक्ला ने हजारों की संख्या में जुलूस निकाला। जुलूस एक वाटिका होते हुए जेसीज चौराहा, ब्लाक गेट, संजय गेट, सदर बाजार, तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा होते हुए एक गेस्ट में समाप्त हुआ।

निर्दलीय प्रत्याशी लालजी शुक्ला ने कहा कि अगर शहर की जनता का सहयोग मिला तो वह क्षेत्र में भरपूर विकास कराएंगे। पूर्व विधायक रामजी शुक्ला ने कहा कि आप सबके बीच वह हमेशा रहते हैं। इस बार आप सभी लोग उनके भाई को जिताकर नगर पालिका की कुर्सी में बैठाये। 

दोपहर करीब एक बजे सपा से अधिकृत प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। उनके जुलूस में हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे और जय समाजवाद, जय अखिलेश के नारे लगाए। इस मौके पर अनूप गुप्ता ने कहा कि उनके नगर पालिका की कुर्सी पर बैठने के बाद चौमुखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने अब तक जो वादे किये हैं, वह उन पर खरे उतरेंगे। 

वहीं, दोपहर करीब तीन बजे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने भारी जनसैलाब के साथ पैदल जुलूस निकाला। जुलूस शांति वाटिका होते हुए बाल सैनिक तिराहा, सुभाष चौराहा, सदर बाजार, तहसील चौराहा होते हुए शांति वाटिका गेस्ट में समाप्त हुआ। भाजपा सदर विधायक गुडिया कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गो का ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जो लोग नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे रहे, उन्होंने मात्र भ्रष्टाचार किया है।

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने कहा कि अगर वह जीतते हैं तो जो वायदे चुनाव के पहले उन्होंने किया है, वह उन्हें पूरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, विषाल शुक्ला, सर्वेश कठेरिया, रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार