Khatima News: अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। अवैध खनन के खिलाफ चकरपुर चौकी पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में टीम ने दो अवैध मिट्टी से भरी ट्रॉलियों को पकड़कर सीज किया। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय को रिपोर्ट भी भेज दी है।

बता दें कि वर्तमान में गेहूं की फसल कटने के बाद खनन माफिया सक्रिय होने की चर्चा के बीच एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट अंकुश लगाने के लिए अभियान में जुटे हैं। चकरपुर चौकी पुलिस टीम ने टनकपुर रोड में कुटरी व नदन्ना नहर पुल के बीच अवैध मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। दोनों को चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। 

चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। टीम में सिपाही प्रेम प्रकाश, कमल पाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: परिवहन निगम केहल्द्वानी डिपो के राजस्व में आई गिरावट, अप्रैल में 3.64 करोड़ रुपये रही कमाई

संबंधित समाचार