लखनऊ: सराहनीय योगदान के लिए RDSO श्रमिकों को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरडीएसओ महिला संगठन ने किया ‘श्रमिकों को सलाम आज का दिन उनके नाम’ कार्यक्रम

लखनऊ/अमृत विचार। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से मंगलवार को श्रमिकों के योगदान को लेकर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय रेल के दैनिक क्रियाकलापों में श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है भारत के कुल श्रमिकों में से बहुत बड़ी श्रमिकों की संख्या भारतीय रेल में कार्यरत है, विश्व श्रमिक दिवस समारोह के क्रम में आरडीएसओ के रेलवे महिला कल्याण संगठन ने ‘श्रमिकों को सलाम आज का दिन उनके नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

cats18

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आरडीएसओ के 50 और संविदा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्टकार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आरडब्लूडब्लूए की अध्यक्षा निशा भुटानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया साथ ही समाज में श्रमिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई की सभी श्रमिक अपने उत्कृष्ट कार्य जारी रखेंगे। इस अवसर पर संगीता झा, उपाध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव, आरडब्लूडब्लूए और आरडब्लूडब्लूए के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : कारसेवक पुरम के गेट पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

संबंधित समाचार