रामनगर: बंद पड़े घर से चोरी हो गए लाखों की नगदी और जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। महिला अपने पुत्र के साथ उधर मायके क्या गयी उधर बन्द घर मे चोरो ने लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पर ही हाथ साफ कर डाला। बुधवार को मोहल्ला गुल्लरघट्टी नई बस्ती (मंगलार रोड) निवासी अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने पुत्र अरमान को लेकर कासगंज उत्तर प्रदेश अपनी मायके गयीं हुई थी।

तभी आसपास के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसके घर  का ताला टूटा हुआ है।सूचना मिलते ही वह आनन फानन में पुत्र के साथ रामनगर अपने घर पहुँचे।घर की अलमारी में रखा दो लाख बत्तीस हज़ार रुपये, लाखों रुपये की ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया कि वह एक विधवा महिला हैं। उसने पुलिस से चोरी का खुलासा किए जाने की गुहार लगाई है।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँची और जांच पड़ताल की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

संबंधित समाचार