Kannauj News: युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, जानवरों को डालने गई थी चारा, रो-रोकर परिजनों को सुनाई आपबीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में युवक ने किशोरी से तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म।

कन्नौज में युवक ने किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता जानवरों को चारा डालने गई थी। घटना के बाद रो-रोकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ थानाक्षेत्र में जानवरों को चारा डालने गई किशोरी को गांव के ही एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में गया था। गांव में उसके दो मकान हैं। एक मकान में वह जानवर बांधता है। सोमवार की शाम करीब तीन बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री जानवरों को चारा डालने गई थी। तभी मौका पाकर गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध करने पर युवक ने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। तब उक्त युवक मौका पाकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार