संभल : दावत में बार बालाओं के ठुमकों पर बरसे नोट, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा गालबपुर का मामला, पुलिस बनी अंजान, वीडियो में बार बालाओं पर नोट उड़ाते दिख रहे युवा

संभल/ओबरी/अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में मढ़े की दावत में बार बालाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान जमकर नोट भी बरसे। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस बार बालाओं के ठुमके और नोट बरसने के मामले से अंजान बनी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा गालबपुर का बताया जा रहा है। इस गांव में एक युवक बुधवार को बारात जानी थी। इससे पहले मंगलवार की रात मढ़े की दावत हुई। इसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया। बार बालाओं ने डीजे पर गूंज रहे फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान युवाओं ने खूब नोट उड़ाए। पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो चर्चा का माहौल भी बना रहा। फिर भी पुलिस पूरे मामले को लेकर अंजान बनी है। ज्ञात रहे कि इसी गांव में पिछले दिनों मढ़े की दावत में ही बार बालाओं ने ठुमके लगाए थे। इस दौरान अचानक पुलिस पहुंचने पर भगदड़ मच गई थी। इसमें कई किशोर घायल भी हो गए थे।

ये भी पढ़ें :  संभल : युवती का जीना किया दुश्वार, दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडिया, तुड़वा दी शादी 

 

संबंधित समाचार