Chardham Yatra 2023: लाखों की संख्या में हो रहे चारधाम के लिए पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

देहरादून, अमृत विचार। चारधाम के लिए पंजीकरण करवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। हालही में आंकड़ा 27 लाख पार कर चुका  है। इसमें से 9.54 लाख यात्री तो केवल बाबा केदार के दर्शनार्थी हैं। अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।     

संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है।

धाम             पंजीकरण

केदारनाथ            953933

बदरीनाथ             802291

गंगोत्री                 489927

यमुनोत्री               441585