Ramnagar News: मोदी सरकार ने युवाओं के साथ किया छल, कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर बेरोजगार युवाओं के साथ छल करने का काम किया है। इसका जवाब युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देंगे। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन अभी से  लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को नगर एवं ब्लॉक में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जनता को बताने का काम करना पड़ेगा। इससे पूर्व मनीष खंडूरी का कांग्रेस कार्यालय रामनगर पहुंचने पर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चैयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर उषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, वरिष्ठ महिला नेत्री धनेश्वरी घिड़ियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Ramnagar News: मई के अंतिम सप्ताह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने की संभावना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता