बरेली: काउंटिंग का काउंट डाउन शुरू, किसके सिर पर सजेगा ताज?
बरेली, अमृत विचार। मतगणना के बाद अब 13 तारीख को काउंटिंग होगी। काउंटिंग के बाद प्रत्याशी की हार जीत का फैसला हो जाएगा। किसको जनता ने नकारा है, किस को जीत का ताज दिलाया। जिले में मतगणना दो स्थानों पर होगी। नगर निगम महापौर, 80 पार्षदों व नगर पालिका ठिरिया निजावत खां, रिठौरा और धौराटांडा की काउंटिंग बरेली कॉलेज में होगी। वहीं अन्य की सीबीगंज के परसाखेड़ा में होगी। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के लिए अब एक-एक पल भारी बीतने लगा है। फैसले की घड़ी जल्दी आने वाली है। इसको लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। नगर निगम महापौर पद के लिए कोई निर्दलीय सपा समर्थित डॉ तोमर को जीता रहा है तो कोई भाजपा के उम्मीदवार उमेश गौतम को विजयी बना रहा है।
फिलहाल सारी अटकलें कल दूर हो जाएंगी। पार्षद उम्मीदवारों को लेकर भी जगह-जगह चर्चा हो रही है कि किसे अपनी कुर्सी खोना पड़ेगी, किस के सिर पर ताज सजेगा। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बारे में किसी भी पार्टी के दिग्गज कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, फिलहाल सब अपनी जीत पक्की बता रहे हैं।
पास बनवाने के लिए उमड़ी बरेली कॉलेज में भीड़
शनिवार को बरेली कॉलेज में पार्षद व महापौर के पद को लेकर इसकी मतगणना होना है जिसके लिए पार्षद जिला पंचायत अध्यक्ष आदि पद के उम्मीदवार पास बनवाने के लिए बरेली कॉलेज में आ रहे हैं। बरेली कॉलेज में पास बनवाने की होड़ लगी हुई है। काफी अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।
काउंटिंग में केवल वही लोग हिस्सा ले सकेंगे, जिनके पास 'पास' होगा। एक सीमित दायरे में रहकर वह काउंटिंग के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा पुलिस बल की मौजूदगी में काउंटिंग चालू की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जि तरह से निष्पक्ष मतदान कराया है, वैसे ही काउंटिंग कराएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: रिजल्ट आने की खुशी में विद्यार्थियों के खिले चेहरे, पास होने पर एक दूसरे का मुंह किया मीठा
