Google Pixel 7 और 7a में है मात्र 6 हजार का अंतर, जानें कौन सा हो सकता है आप के लिए अच्छा ऑप्शन
नई दिल्ली। पिक्सल गूगल की कंपनी है जो अपने स्मार्टफोन बनाती है। गूगल ने अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल 7a को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसे खरीदने के लिए लोग बेहद उत्सुक हैं। दोस्तों आप को यह समझ लेना चाहिए पिक्सल 7a और पिक्सल 7 में सिर्फ 6 हजार का अंतर है।
गूगल पिक्सल 7a ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 43,999 का मिल रहा है वहीं गूगल पिक्सल 7 इसी पर 49,999 में मिल रहा हैं। 6 हजार भी छोटी रकम नही होती अगर आप कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन देख रहे है तो गू्गल पिक्सल 7a के लिए जा सकते है पर अगर आप बेहतर फीचर्स देख रहे है तो पिक्सल 7 आप के लिए बेहतर विकल्प होगा।
दोनों ही 5G फोन है, Pixel 7 में 20W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,355mAh बैटरी है वही Pixel 7a में 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,385mAh जबकि Pixel 7 की IP68 रेटिंग IP67 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग से बेहतर है। लेकिन, इससे क्या फर्क पड़ता है।
महंगा वर्जन 1.5 मीटर पानी में लगभग 30 मिनट तक रह सकता है और सस्ता फोन लगभग 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है. Pixel 7a में फ्लैगशिप Pixel फोन की तुलना में थोड़ी छोटी स्क्रीन है. Pixel 7a फोन में 6.1-इंच 90Hz FHD+ डिस्प्ले है, जबकि Pixel 7 में 6.3-इंच FHD+ 90Hz पैनल का सपोर्ट है।
ये भी पढ़ें : Twitter New CEO : Elon Musk को मिल गया ट्विटर का नया सीईओ, महिला संभालेगी कमान
