हल्द्वानी: पदमपुरी के पास कार नदी में गिरी, पति-पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के भोलानाथ गार्डन निवासी की कार भीमताल में हादसे का शिकार होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12 मई 2023 को आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय श्री मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे कि पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।

कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और कार दुर्घटना में घायल दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल में भर्ती करा जहां से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

संबंधित समाचार