बस्ती: कुर्मी महासभा ने भी खोला बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा, बेटियों के साथ हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं लोग

बस्ती, अमृत विचार। भारतीय कुर्मी महासभा ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्ती मंडल प्रभारी आरके सिंह पटेल की अगुवाई में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों को न्याय दिलाने और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि महिला पहलवानों को न्याय न मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है और देशवासी आहत हैं। एक ओर तो भाजपा नेता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है तो दूसरी ओर देश को पदक दिलाने वाली बेटियों की मांग पर सरकार और जिम्मेदार चुप हैं।

कुश्ती संघ के  अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप गंभीर हैं और उनके द्वारा कुश्ती संघ को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। अच्छा हो कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर बेटियों को न्याय दिलाया जाय।

ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ.विजय कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, सुलेखा चौधरी, रेनूबाला चौधरी, अशोक वर्मा, केसी चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी,  कृष्ण कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी, अजय चौधरी, रजत चौधरी,  सूरज चौधरी, मनसाराम, अरविन्द चौधरी, विद्या सागर चौधरी, जवाहर लाल वर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शारदा नहर में मिला महिला का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात