देहरादून: 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है शासन द्वारा 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि देहरादून की पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को देहरादून का उप नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है।

उत्तराखंड शासन द्वारा गुरुवार को पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई। जिसमें उधम सिंह नगर डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें कि पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह की तैनाती इससे पहले उधम सिंह नगर डिप्टी कलेक्टर के पद पर थी, इस पद से हटाकर अब उन्हें देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून की सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को देहरादून का उप नगर आयुक्त नगर निगम नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार