भवाली: 12 बोर के तमंचे के साथ हल्द्वानी का युवक हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। कैंची चौकी इंजार्च कृष्ण गिरी द्वारा  चैकिंग के दौरान एक युवक के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद किया। जिसपर युवक को कोतवाली लाया गया। जहां उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैंची चौकी इंजार्च कृष्ण गिरी मय टीम वाहनो की चैकिंग कर रहे थे। तभी स्कूटी सवार युवक को चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान युवक के कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। जिसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली भवाली लाई।

जहां पूछताछ पर युवक ने अपना नाम रोहित चौहान उम्र 25, निवासी नवाबी रोड, कुल्याल पूरा (हल्द्वानी) बताया। जिसपर पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि कैंची में चैकिंग के दौरान हल्द्वानी निवासी युवक के पास 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। जिसपर युवक के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार