परियोजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जितिन प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के तथागत सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया कि परियोजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में उपयोग में लाई जा रही स्टील और अन्य सामग्रियों की अधिकृत लैब से नियमित जांच कराई जाए। किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।

cats85

बैठक में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम द्वारा अपने प्रोजेक्ट में किन कंपनियों के स्टील का उपयोग और इन स्टील कंपनियों के चयन की पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी, निर्माण निगम और सेतु निगम में उपयोग में लाई जा रही स्टील की कंपनी के चयन के लिए जल्द से जल्द यूनिफॉर्म पॉलिसी बनाए जाने का निर्देश दिये।

इसके अलावा विटुमिन के उपयोग के संबंध को लेकर कहा कि क्रमब्ड रबर मोडिफाइड विटुमिन (सीआरएमबी ) का सड़क के ऊपरी सतह में प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मार्गों की गुणवत्ता और राइडिंग क्वालिटी उत्कृष्ट स्तर की हो सके। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट के समयबद्ध उपयोग के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाये।

बैठक में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग प्रभुनाथ, प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन अरविंद कुमार जैन, प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क वी के श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (मुख्यालय-1) संजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सेतु अशोक अग्रवाल, प्रबंध निदेशक यूपीआरएनएन योगेश पवार, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय मार्ग ) अशोक कन्नौजिया, मुख्य अभियंता (भवन सेल) जितेन्द्र कुमार बाँगा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ न्यूज: Instagram पर छात्रा का अश्लील Video किया पोस्ट, दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार