Dehradun News: तय समय पर होंगे नगर निकाय के चुनाव, शहरी विकास मंत्री ने अपवाहों पर लगाया विराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकायों के चुनाव आगे खिसकाने की चर्चा पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन के स्तर पर न तो ऐसी कोई चर्चा हुई है और न कोई निर्णय ही लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और इसके लिए सरकार के पास समय भी पर्याप्त है। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। 

वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को है। इसके साथ ही कुछेक नगर निकायों के सीमा विस्तार के भी प्रस्ताव है, जिन्हें लेकर कसरत चल रही है।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ, गोमुख ट्रेक पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा

संबंधित समाचार