Char Dham Yatra: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ, गोमुख ट्रेक पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। चारधाम यात्रा पर निकले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मौसम साफ होने से दोनों धामों में यात्रा सुचारू रूप स चल रही है। वहीं, बात करें गंगोत्री गोमुख ट्रेक की तो वहां पर भी पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रत्येक दिन के हिसाब से औसतन 80 पर्यटक गौमुख तपोवन की ट्रेकिंग पर जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर रोजाना गोमुख ट्रेक के लिए डेढ़ सौ व्यक्तियों को ही अनुमति दी जा रही है।  

वहीं, जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिये काफी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। शनिवार को सुबह 09 बजे तक चार हजार तीर्थयात्री रवाना हो गये। जबकि गंगोत्री धाम में सुबह नौ बजे तक लगभग साढ़े तीन हजार तीर्थयात्री पहुंच गये हैं। तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होने से चारधाम के व्यापारी व तीर्थ पुरोहित काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Dehradun News: सत्यापन न कराने पर सात लाख का चालान, 33 संदिग्ध व्यक्तियों पर लगा जुर्माना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज