Rampur Nikay Chunav Results 2023 : स्वार में भाजपा गठबंधन, बिलासपुर-मिलक में भाजपा प्रत्याशी आगे, टांडा-शाहबाद में सपा को बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा ने रामपुर नगर पालिका की सीट हारी, छोटे निकायों में भाजपा की स्थिति खराब

अव्यवस्था के चलते मतगणना कर्मियों ने किया मतगणना का बहिष्कार, तहसीलदार मतगणना कर्मियों को समझते हुए

रामपुर, अमृत विचार। स्थानीय निकाय चुनावों में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट आम आदमी पार्टी ने कब्जा ली है, यहां भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। वहीं स्वार में भाजपा गठबधन अपना दल एस की रेशमा परवीन आगे चल रही हैं। मिलक में भाजपा की दीक्षा गंगवार सपा की केतकी गंगवार से आगे हैं। टांडा और शाहबाद में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी काफी पिछड़े हुए हैं।

भाजपा को रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट जीतने की बढ़ी उम्मीद थी। इसीलिए पहली बार भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डा. तनवीर की पत्नी डा. मसर्रत मुजीब को टिकट दिया था। हमेशा भाजपा इस सीट पर हिंदू प्रत्याशी उतारती रही है। लेकिन पहली बार मुस्लिम कार्ड खेला था जिसमें भाजपा की जमकर भद पिटी है। आम आदमी पार्टी की सना खानम ने बड़ी आसानी से यह सीट जीत ली है।

स्वार में भाजपा गठबंधन से अपना दल एस की रेशमा परवीन मैदान में थीं, तीसरे चक्र में रेशमा को 5867 वोट मिले जबकि आरती शिखा को 4720 वोट मिले हैं। रेशमा 1147 वोटों से आगे हैं। बिलासपुर में चल रही मतगणना में भाजपा के चित्रक मित्तल आगे चल रहे हैं। सपा के मोहम्मद हसन दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा के चित्रक मित्तल को दूसरे राउंड में 2011 सपा के मोहम्मद हसन को 1661 वोट मिले हैं। बिलासपुर के तीसरे चक्र में भाजपा को 3268 सपा को 1022 वोट मिले हैं।

2246 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। मिलक में भाजपा की दीक्षा गंगवार आगे चल रही हैं, सपा की केतकी पूर्व चेयरमैन पिछड़ रही हैं। शाहबाद में सपा 1762 वोटों से आगे है। सपा को चौथे राउंड में 5272 तो भाजपा को 3518, आप को 3346 वोट मिले है। टांडा में भाजपा की मेहनाज जहां पिछड़ गई हैं। तीसरे राउंड में सपा को 2091 वोट मिले हैं तो सपा की नासरा बेगम को 4242 वोट मिले। सपा की नासरा 2130 वोट से आगे हैं। केमरी में आप प्रत्याशी रफत अंसार आगे चल रहे हैं। मसवासी में भी भाजपा पिछड़ रही है, भाजपा के हरिओम मौर्य पिछड़ रहे हैं। जबकि निर्दलीय दिनेश गोयल आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : रामपुर नगर पालिका पर काबिज हुईं ‘आप’ की नई नवेली दुल्हन सना खानम, भाजपा प्रत्याशी मुजीब को दी करारी शिकस्त

संबंधित समाचार