'द कपिल शर्मा शो' में नजर आयेंगी मंदाकिनी, 27 साल बाद कैमरे पर दिखने के लिए ऐसे की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आयेंगी। द कपिल शर्मा शो में राम तेरी गंगा मैली फेम अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी मंदाकिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/CsG-L9INFKb/?hl=hi

 मंदाकिनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह द कपिल शर्मा शो में हिस्सा लेने वाली हैं। वीडियो में उन्हें मेकअप करवाने से लेकर ब्लैक सूट में रेडी होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में मंदाकिनी ने लिखा, मेरे साथ तैयार हो जाइए द कपिल शर्मा शो में जाने के लिए. जल्द एयर होगा। 

ये भी पढ़ें:- सलमान-शाहरुख ने शुरू की टाइगर 3 की शूटिंग, सेट बनाने के लिए खर्च किए 35 करोड़

संबंधित समाचार