हल्द्वानी: व्यायामशाला मामला - न्यायमित्र वर्मा पहुंचे मौके पर, लिया वास्तुस्थिति का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मटर गली में व्यायामशाला की जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त न्याय मित्र गोपाल के. वर्मा और हल्द्वानी के एसडीएम मनीष कुमार ने मौके पर पुहंच निरीक्षण किया। न्याय मित्र गोपाल के वर्मा ने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

इसमें प्रशासन की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त फोटोग्राफ्स व जानकारी एकत्रित कर तथ्य न्यायालय में पेश किए जाएंगे। विदित हो कि हल्द्वानी में मटर गली में कथित अवैध निर्माण के मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने न्यायमित्र अधिवक्ता गोपाल के. वर्मा को मौके का निरीक्षण कर चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

मटर गली में नजूल भूमि पर एक व्यायामशाला बनी है जिसका प्रबंधन एवं नियंत्रण हल्द्वानी नगर निगम के हाथ में है। इसका निर्माण स्थानीय स्तर पर खेल को बढ़ावा एवं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया गया था।

व्यायामशाला की भूमि पर कथित रूप से कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस भूमि पर एक राजनीतिक दल का कार्यालय स्वराज आश्रम एवं एक होटल भी मौजूद है। इस मामले में व्यायामशाला समिति के पदाधिकारी मंगतराम गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अतिक्रमित भूमि को खाली कराने व व्यायामशाला के अस्तित्व को बचाने की मांग की थी।

संबंधित समाचार