Chardham Yatra News: यमुनोत्री आए 2 दर्शनार्थी की Heart Attack से मौत, कुल 13 मौतें अभी तक हुई रिकार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। शुक्रवार को संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा निवासी लातूर महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे कि पालीगाड़ के समीप अचानक वाहन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं बीते बृहस्पतिवार देर रात जानकीचट्टी में रुके कंथाराज (72) निवासी कुडुलुरु कर्नाटक को उनके परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि यात्री की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा में हृदय गति रुकने से 11 व चोट लगने से 2 कुल 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

 

 
 

संबंधित समाचार