हल्द्वानी: बेटे को पीटा, राह रोककर मां को धमकाया
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने बेटे के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है।
जमरानी दमुवाढूंगा निवासी माया देवी पत्नी छोटे लाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे नवीन के साथ बीती 11 मई की रात कॉलोनी में रहने वाले मोहन व उसके पुत्र मनोज व मनोज के दोस्त अंकित ने मारपीट की थी।
इस मामले की शिकायत लेकर जब माया पुलिस पुलिस चौकी जा रही थी, तभी मोहन, मोहन के पुत्र मनोज, रीना व अंकित ने माया का रास्ता रोक लिया। धमकाया कि पुलिस हमारा कुछ नहीं करेगी। जितना जल्दी हो सके ये कॉलोनी छोड़ दो वरना परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
