Rudrapur News : एक सप्ताह तक चलेगा रिफ्लेक्टर अभियान, 490 वाहनों का किया नकद चालान
रुद्रपुर,अमृत विचार। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर सैकड़ों वाहनों का नकद चालान किया और तमाम वाहनों पर रिफ्लेक्टर टैपिंग लगाया। इस दौरान चालकों को बिना टैपिंग के वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
रविवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की और हाईवे पर खड़े होने वाले बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टैपिंग लगाए। इस दौरान यातायात एवं संबंधित थाना-चौकी पुलिस की टीमों ने जिले भर में अभियान चलाकर 504 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टैपिंग चस्पा की और लगभग 490 वाहनों का नियमों का उल्लंघन करने पर नकद चालान भी किया गया।
उन्होंने बताया कि सात दिनों तक जिले में भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत वाहनों में रिफ्लेक्टर टैपिंग के साथ ही बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिफ्लेक्टर लगाने से सड़क हादसों में कमी आने की संभावनाएं होती हैं।
यह भी पढ़ें- Kashipur News : धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
