हल्द्वानी: अब एसटीएच में डॉक्टर नहीं लिखेंगे बाहर की दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में अब ओपीडी और भर्ती मरीजों को डॉक्टर अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखेंगे। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।
 

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुछ डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं, इसकी शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने यूनिट हैड्स, संकाय सदस्यों, एसआर एवं पीजी जेआर को ओपीडी एवं भर्ती मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने के लिए निर्देशित करने को कहा है। डॉ. तितियाल ने बताया कि अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने की स्थिति में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवा लिखी जा सकती है। अगर वहां भी दवा नहीं मिलती है तो विभागाध्यक्ष एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारी की अनुमति के बाद ही बाहर की दवा लिखी जायेगी।

उपलब्ध इंप्लांट और कंज्यूमेबल से हो इलाज
एमएस डॉ. जीएस तितियाल ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि ओपीडी और आईपीडी फार्मेसी में जो भी इंप्लांट व कंज्यूमेबल आइटम उपलब्ध हैं, उन्हें ही मरीजों के इलाज में प्रयोग किया जाये। अगर किसी मरीज की शिकायत आती है तो कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग जिम्मेदारी होगी।

संबंधित समाचार