Nainital News : संदिग्ध परिस्थितियों में लगी मेडिकल स्टोर में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली/नैनीताल, अमृत विचार। नगर में शनिवार देर रात एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखी दवा और अन्य सामान जल गया। 

रामगढ़ रोड स्थित संजू मेडिकोज में शनिवार देर रात अचानक आग लगी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और मेडिकल स्टोर के मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पास पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

मेडिकल स्टोर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को स्टोर बंद कर चले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद उनको आग लगने की सूचना मिली। आग लगने से लाखों की दवा और अन्य सामान जल कर राख हो गया, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Sitarganj News : चोरी की 10 बाइकें बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी क्राइम ने किया खुलासा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात