रुद्रपुर: तराई में फिर बढ़ने लगा तापमान, लोग गर्मी से परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में विगत दिनों मौसम का मिजाज ठीक रहने के बाद एक फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के चलते तराई का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास चला गया था। एक फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है।

उन्होंने बताया कि रविवार को तराई में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, वातावरण में नमी की मात्रा 32 फीसदी रही, जबकि दक्षिण-पश्चिम से 0.8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने और तेज धूम के चलते तापमान में वृद्धि होगी।

संबंधित समाचार