बहराइच: मकान की छत गिरी, महिला समेत दो दबे, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। हरदी गांव में रविवार के ग्रामीण पुराने मकान को तोड़वा रहा था। तभी मकान की छत ढह गई। जिसके नीचे ग्रामीण की बेटी व एक श्रमिक दब गया। गांव के लोगों ने मलबे से दोनों को बाहर निकाला इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरदी थाना अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी गणेश शंकर अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। जिसके लिए वह पुराने मकान के दीवाल को तुड़वा रहे हैं। रविवार सुबह 11 बजे कार्य के दौरान पुराने मकान की छत ढह गई। जिसके नीचे सुनैना पत्नी प्रताप निवासी नकवा गांव और श्रमिक किशन पुत्र सुखदेव दब गए।

परिवार के लोगों के शोर मचाने पर लोग दौड़े। सभी ने मलबे से महिला और श्रमिक को बाहर निकाला इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि इलाज के बाद दोनों के सेहत में सुधार है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नेपाल नरेश ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

संबंधित समाचार